Spread the love

इजराइल और हमास की जंग के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिले। दोनों के बीच यरुशलम में लंबी बातचीत हुई। इजराइली पीएम के ऑफिस ने सोशल मीडिया पर कहा, “तीन घंटे की बैठक सकारात्मक रही। प्रधानमंत्री ने हमारे बंधकों की रिहाई के लिए अमेरिकी प्रस्ताव पर जोर दिया है। मीटिंग में इजराइल की सुरक्षा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखा गया।”

इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि गाजा जंग रोकने और बंधकों को वापस घर लाने का ये आखिरी मौका है। ब्लिंकन रविवार को इजराइल दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने इजराइली राष्ट्रपति इसाक हेर्जोग से भी मुलाकात की।

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक 7 अक्टूबर को जंग शुरू होने के बाद से ब्लिंकन अब तक 9 बार मिडिल ईस्ट का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें गाजा जंग को पूरी तरह से खत्म करने के लिए भेजा है।

ब्लिंकन ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि काम को पूरा कर लिया जाए। हर कोई ‘हां’ कहे और ‘ना’ कहने के लिए कोई बहाना न ढूंढे। अब कोई भी ऐसा कदम न उठाए जिससे बातचीत की प्रक्रिया पटरी से उतर जाए। कोई तनाव न हो, कोई उकसावे की कार्रवाई न करे, इसका हम ध्यान रखेंगे।

By Systart Software

हमारे बारे मेंचंबल नव्राष्ट्र न्यूज़ पोर्टल में आपका स्वागत है। हमारा उद्देश्य एक सशक्त और सूचनात्मक समाज का निर्माण करना है। चंबल क्षेत्र की समसामयिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों, और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से नजर रखते हुए, हम आपको निष्पक्ष और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *