कई महिलाओं का किया यौन शोषण, पत्नी से करता था अप्राकृतिक सेक्स की डिमांड

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला को अपने पति की करतूतों का पता व्हाटसएप हैक करने पर चला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला को पता चला कि उसका पति कई महिलाओं का यौन शोषण कर चुका है। इस मामले में एक पीड़िता ने शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक 24 साल की महिला ने 32 साल के पति का अकाउंट हैक कर लिया। इसके बाद उसने पाया कि पति कई महिलाओं को ब्लैकमेल कर रहा है। साथ ही उसने भी आरोप लगाए हैं कि पति कई बार उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स और पोर्न जैसे सेक्स की डिमांड करता है। महिला भी पति के खिलाफ क्रूरता का केस दर्ज करा चुकी हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस का कहना है कि आरोपी फर्जी नामों से महिलाओं को गुमराह करता था। पति के चैट देखने के महिला को पता चला कि उसका पति दूसरी महिलाओं के सामने खुद को सिंगल बताता और पैसों की मांग करता था। उसका आरोप है कि पति फोटो और वीडियो के जरिए उन महिलाओं से यौन संबंध बनाने के लिए कहता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की नागपुर में पान की दुकान है और वह शहर के आसपास महिलाओं से होटल में मिलता था और अपना नाम गलत बताता था। आरोपी ने उससे शादीशुदा और बच्चा होने की बात छिपाई थी और शादी का वादा किया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया किया 19 साल की पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वह डरी हुई है और हमारी टीम उनकी काउंसलिंग कर रही है। आरोपी ने उसकी अंगूठी बेच दी थी और रुपये भी लिए। युवती को पुलिस के सामने लानी वाली उसकी पत्नी ने खुलासा किया है कि वह कई महिलाओं को धोखा दे रहा था।
