
पुलिस को छानबीन में मिले कई सबूत, जल्दी पेश कर करेगी चार्जशीट
मेरठ। सौरभ की हत्या करने की असली वजह का खुलासा हो गया है। सौरभ हत्याकांड की चार्जशीट पुलिस ने तैयार कर ली है। मुस्कान और साहिल ने सौरभ को क्यों मारा? वजह तंत्र-मंत्र नहीं है। पुलिस छानबीन और केस डायरी से यह बात साफ हो गई है मुस्कान ने साहिल के साथ मिल सौरभ की हत्या की थी। इसके पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। पुलिस जल्द चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी।
केस डायरी में पुलिस ने साफ कहा है कि हत्या के पीछे तांत्रिक क्रिया जैसा कोई कारण नहीं है। सिर्फ प्रेम प्रसंग के चलते साहिल और मुस्कान ने सौरभ की हत्या कर दी। साहिल-मुस्कान दोनों नशे के आदी थे और दोनों साथ रहना चाहते थे। सौरभ के रहते दोनों शादी नहीं कर सकते थे, इसलिए सौरभ की हत्या कर दी। पुलिस आरोप पत्र में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, घटना स्थल से मिले सबूतों और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के बयान दर्ज कर लिए हैं। मोबाइल, लाश, खून से सने कपड़े, बैग, सूटकेस और खून से सनी चादर फोरेंसिक लैब में भेजी जा चुके हैं।
पुलिस ने केस की विवेचना के दौरान दिखाया है कि मुस्कान और साहिल शादी करना चाहते थे, इसलिए सौरभ की हत्या कर दी। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है हत्याकांड में साहिल और मुस्कान के अलावा कोई तीसरा शामिल नहीं था। केस डायरी में पुलिस ने बताया मुस्कान चाकू, ड्रम और बेहोश करने की दवाई लेकर आई थी, जबकि साहिल सीमेंट लेकर आया। ड्रम में शव को सील करने का आइडिया साहिल का था।
बता दें सौरभ की लाश 18 मार्च को ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर स्थित आवास से बरामद की गई थी। लाश को ड्रम में डालकर सीमेंट के घोल से जमा दिया था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया, बाद में मकान सील कर दिया था।
