
भोपाल। पिपलानी इलाके में स्थित बी सेक्टर में रहने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और दैहिक शोषण का केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है, कि शादी तय होने के बाद युवक ने करीब तीन साल तक उसक दैहिक शोषण किया। बाद में नौकरी में अच्छा पैकेज मिलने के बाद शादी करने से इंकार कर दिया। थाना पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती मूलरूप से खंडवा की रहने वाली है, और शासकीय नौकरी करती हैं। उसकी पहचान मेट्रोमोनियल साइट पर साल 2022 में ललित राजपूत से हुई थी। दोनों के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए। युवती का ललित के बी-सेक्टर पिपलानी स्थित घर भी आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान ललित ने युवती से शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिया। पिछले दिनों दोनों की सगाई भी हो गई थी, और 30 अप्रैल को दोनों की शादी होनी थी। इससे पहले ललित राजपूत ने युवती के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि ललित का मकान भोपाल में है, और वह बाहर आईटी कंपनी में नौकरी करता है। उसका पैकेज पहले कम था। अब अचानक पैकेज बढ़ने के बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
