Spread the love

गुना । सरकारी अस्पताल के मेडिकल रूम में रेप का इंदौर से हैरान करने वाला मामला मीडिया रिपोट के अनुसार सामने आया है। जहां सरकारी अस्पताल में पदस्थ महिला ने अपने ही मंगेतर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला के साथ अस्पताल में ही रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला डॉक्टर शादी के लिए लड़का ढूंढ़ रही थी। इस दौरान मेट्रमोनियल साइट में उनकी मुलाकात वरुण वर्मा से हुई। जो कि मंडलेश्वर-खरगोन का रहने वाला था। कुछ समय बाद दोनों की रजामंदी के बाद सगाई हो गई थी। पीड़िता डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर वरूण ने गुना के सरकारी अस्पताल के मेडिकल रूम में रेप किया। इसके बाद शादी से पलट गया।
मीडिया रिपोट के अनुसार साल 2023 के मई महीने में दोनों की सगाई हुई थी। इसके तीन महीने बाद अगस्त 2023 में वरुण उससे मिलने गुना के सरकारी अस्पताल पहुंच गया। जहां दोनों ने अस्पताल में बैठकर बातचीत की। इसके बाद वरुण ने संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। फिर शादी के नाम पर उसने जबरदस्ती संबंध बना लिए।
पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वरुण फोन में बात करने में आनाकानी करने लगा। फिर फोन उठाना भी बंद कर दिया। आखिरी बार उससे 9 सितंबर को बात हुई थी। तब उसके द्वारा बात करने से मना कर दिया गया। इससे परेशान होकर महिला गुना से इंदौर आई और परिवार को पूरी सच्चाई बताई।
महिला डॉक्टर ने इंदौर के तेजाजीनगर थानें में मामला दर्ज कराया । जिसके प्राइमरी एफआईआर को गुना पुलिस को शिफ्ट कर दिया गया। अब आगे की जांच गुना पुलिस के द्वारा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *