Spread the love


जबलपुर। क्राइम ब्रांच व संजीवनी नगर पुलिस ने तीन शातिर नकबजनों को अभिरक्षा में लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में हुई दो नकबजनी की घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर दो घरों से चुराये गये 8 लाख के जेवर व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। संजीवनी नगर थाना प्रभारी अंजलि उदेनिया ने बताया कि लालबाबा मंदिर संजीवनी नगर निवासी भरत कुमारी तिवारी जेसीबी मेशनी का काम करते हैं। गत 28 अगस्त को भरत तिवारी सपरिवार ग्वालियर जब वे 6 सितंबर को वापस घर आये तो देखा कि घर का ताला खुला था। अंदर रखी अलमारी का ताला भी टूटा मिला। चोरी की शंका पर जब उन्होंने आलमारी के लॉकर को चेक किया तो बैग में रखी सोने की एक चेन, अंगूठी गणेश जी का एक लॉकेट, ओम बना बच्चों का छोटा लॉकेट, चांदी की पायल, संतान सातें की चूड़ी गायब थी। इसी तरह की वारदात को अज्ञात चोरों ने नब्बे क्वार्टर संजीवनी नगर में काम करने वाली बाई श्रीमती मनीषा शुक्ल के घर में अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात में अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखे सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान के बाले, कंगन, गले का हार पार दिया। जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज चेक कर आरोपियों गोटेगांव निवासी सुमंत महाराज, गोटेगांव निवासी स्वतंत्र चौधरी व मांडवा बस्ती गोरखपुर निवासी कमलेश ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने दोनो चोरियों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *