Spread the love

4 अप्रैल को फव्वारा चौक से शुुरू होगा अभियान
छिंदवाड़ा । कांग्रेस अब निगम में सत्ताधारी भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा बजट बैठक में बिना पारित हुए मुद्दों के बाद भी जनता पर टैक्स का बोझ लाद रही है। कांग्रेस अब इसके विरोध में सडक़ पर उतरकर जनसमर्थन हासिल करेगी। कांगेस हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी जिसमें भाजपा नीत निगम के इस निर्णय के विरोध स्वरूप लोगों के हस्ताक्षर कराए जाएंगे। 4 अप्रैल केा फव्वारा चौक से यह अभियान शुरू किया जाएगा। बुधवार को राजीव कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्षद दल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके द्वारा निगम द्वारा बढ़ाए गए कर को तत्काल वापिस लेकर जनता को राहत पहुंचाने की मांग की जाएगी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद बक्षी ने कहा कि नगर पालिक निगम से जनता को राहत मिलने की बजाए आफत मिल रही है। कांग्रेस जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करेगी और भाजपा की निगम सरकार को बढ़ाए हुए कर वापिस लेने के लिए मजबूर करेगी। परासिया विधानसभा प्रभारी राजीव तिवारी कहा कि हस्ताक्षर अभियान नये स्वरूप में होना चाहिए साथ ही शहर के समस्त वार्डों में इसे चलाया जाएगा। नगर पालिक निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने कहा कि 4 अप्रैल को शाम 4 बजे गांधी चौक (फव्वारा) चौक से निगम के द्वारा बढ़ाए गए जलकर, सम्पत्ति कर व उपभोक्ता कर के विरोध में महा हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस अभियान को पूरी गति के साथ नगर पालिक निगम क्षेत्र के सम्पूर्ण 48 वार्डों में चलाया जाएगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इस अभियान का हिस्सा बनने कहा। बैठक को किरण चौधरी, गुंजन शुक्ला, नितिन उपाध्याय, श्रीमती दीपा यादव, सचिन वानखेड़े, सरला सिसोदिया, बबला पटेल, अजय ठाकुर, फिरोज खान, शबाना यास्मीन ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *