Spread the love

स्वास्थ्य शिविर में हुआ 884 मरीजॊं का उपचार

इलाज के लिए 20 मरीजॊं कॊ किया गया रेफर

छिंदवाड़ा।आप लोगों ने जिस विश्वास के साथ मुझे आशीर्वाद दिया है उस विश्वास को कम नहीं होने दूंगा,मेरा फर्ज बनता है कि ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी परेशानी को समझ कर उनकी तकलीफों को दूर करें इस उद्देश्य को लेकर हम सब ने मिलकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ की है, सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने उमरेठ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के अवसर पर अपने उद्बोधन में व्यक्त किये ।
सांसद श्री साहू ने कहा कि 100 दिन सेवा संकल्प स्वास्थ्य का यह क्रम लगातार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती 25 दिसंबर तक चलते रहेगा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर पंजीयन करा रहे हैं उनका इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की जा रही है। शिविर में कुल 884 मरीजो का पंजीयन हुआ जिसमें पुरुष-512 व महिला-372 शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से अटल जी की जयंती 25 दिसंबर तक लगातार जारी स्वास्थ्य शिविरों से ग्रामीण प्रसन्न और वे अपने ही गांव में उपचार करा रहे हैं जिन मरीजों को जांच के दौरान गंभीर परेशानी है उन्हे रेफर कर जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है, शिविर में पहुंच कर सांसद लगातार निगरानी रख रहे हैं शिविर में सामाजिक संगठन द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। चिकित्सक भी सेवाभाव से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि आपने अपने बेटे और भाई को जो जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी पर खरा उतर सकूं यह प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 45 वर्षों में जिले को छला गया था अब काम करने का समय है, मैं काम करने पर विश्वास करता हूं। उन्होंने शिविर के दौरान जो मांगे की गई है उस पर कहा कि इसके लिए मंत्री जी और मुख्यमंत्री जी से पूरा करवाएंगे। कार्यक्रम में जिला भाजपा की महामंत्री परमजीत बिज,प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विजय झाझरी, उमरेठ मंडल भाजपा के अध्यक्ष कमलेश धुर्वे, श्रीमती ज्योति डेहरिया,नगरपालिका परासिया के अध्यक्ष विनोद मालवी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक खंडेलवाल, प्रभुनारायण नेमा, नीरज भरद्वाज,रमेश जखोटिया,वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष अनिल सिंघई सहित सामाजिक संगठन के वरिष्ठ और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *