Spread the love


बेंगलुरु। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जाति को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा विधायक विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रकरण दर्ज कराने वाले मनोहर का आरोप है कि यतनाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी की जाति और धार्मिक पहचान पर सवाल उठाते हुए अपमानजनक बयान दिया था। यतनाल ने सवाल किया था कि राहुल गांधी किस जाति के हैं? क्या उनका जन्म मुस्लिम, ईसाई, या हिंदू ब्राह्मण से हुआ था? उन्होंने राहुल गांधी के माता-पिता के धर्म पर भी टिप्पणी की और उनकी मां को इटली और पिता को मुगल से जोड़ते हुए अपमानजनक बातें कहीं। विधायक यतनाल ने राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयानों की आलोचना करते हुए कहा कि वह देशविरोधी बयान देते हैं और जाति सर्वेक्षण की मांग करते हैं, जबकि उन्हें अपनी जाति तक का पता नहीं है। यतनाल ने राहुल गांधी की वंशावली की जांच की मांग भी की और उनके ब्राह्मण होने पर सवाल खड़े किए। यतनाल ने राहुल गांधी को देशी पिस्तौल बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कुछ भी सफल नहीं हो सकता। कर्नाटक पुलिस ने भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर एफआईआर दर्ज की है। कांग्रेस महासचिव एस मनोहर द्वारा हाई ग्राउंड्स थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (आईपीसी) की धारा 192, 196, 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में मनोहर ने विधायक यतनाल की गिरफ्तारी की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *