Spread the love

नई दिल्ली । दिल्ली में आतिशी के नेतृत्व में जल्द नई सरकार बनने वाली है। नई सरकार की तस्वीर साफ हो चुकी है। आतिशी मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ लेंगी। वहीं पांच मंत्री शपथ लेने वाले है। सूत्रों ने बताया कि आतिशी के साथ गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है।
अहलावत के रूप में आतिशी कैबिनेट में एक दलित चेहरे को जगह दी गई है। हालांकि दलित चेहरे के रूप में विशेष रवि और कुलदीप कुमार का नाम भी रेस में था। लेकिन उनकी जगह पहली बार के विधायक मुकेश को मौका दिया गया। मुकेश ने 2020 में आप के टिकट पर सुल्तानपुर माजरा से पहली बार दिल्ली चुनाव लड़ा था। उन्होंने 48,042 वोटों से चुनाव जीत लिया था। बता दें कि आनंद ने इस साल अप्रैल में पार्टी छोड़ दी थी। बता दें कि आतिशी ने आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नया नेता चुने जाने के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उपराज्यपाल ने नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *