Spread the love

निवाडी । कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में आज ग्राम पंचायत शक्तिभैरों में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड निवाडी द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए चौपाल आयोजित कर, रैली निकाली गई। जन अभियान परिषद से श्री सुनील कटियार ने बताया कि अभियान अंतर्गत कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री राजकुमार पाठक के द्वारा बच्चों एवं युवाओं को जल संरक्षण के महत्व के वारे मे विस्तार से बताया और जल के महत्त्व से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी भी क़ी। नवांकुर संस्था के कार्यक्रम समन्वयक श्री सूर्यप्रकाश यादव ने जल संरक्षण का संकल्प दिलाकर अपने परिवार, मित्र और समाज के अधिक से अधिक लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने एवं अभियान में सम्मलित होने को प्रेरित किया। बैठक के उपरांत गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें पानी बचाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धमना के अध्यक्ष श्री निरपेन्द बाजपेयी और मेन्टर्स एवं गाव के बच्चे, युवा उपस्थिति रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *