Spread the love

रीवा, महाराष्ट्र, कटनी के आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर। गोहलपुर थाना अतंर्गत त्रिमूर्तिनगर में आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुए पुलिस ने पांच सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 मोबाइल, 2 लैपटाप, एटीएम कार्ड, और नगद 5 लाख रुपए जब्त किए है|
गोहलपुर थाना प्रभारी श्रीमति प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि गत रात मुखबिर की सूचना पर लाला पान चौक त्रिमूर्तिनगर में स्वर्ण सरोवर मल्टी के द्वितीय तल पर मोबाइल, लैपटाप से आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिला रहे चेरीताल वार्ड निवासी 22 वर्षीय निखिल जायसवाल, ग्राम जलेब थाना बुलढाणा महाराष्ट्र निवासी 30 वर्षीय सचिन फाल्के, ग्राम लौर मउगंज जिला रीवा निवासी 26 वर्षीय मुकेश जायसवाल, खेवर लाईन संत कवार राम वार्ड कटनी मुडवारा जिला कटनी निवासी 20 वर्षीय अविनाश बैजनानी, जय मल्लाह चौक जलेब थाना बुलढाणा महाराष्ट्र निवासी 26 वर्षीय नितिन मोहे, को गिरफ्तार कर उनके पास से एचपी कम्पनी का 1 लेपटाप, 1 डेल कम्पनी का लेपटाप, विभिन्न कम्पनियों के 15 मोबाइल, एक एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल चार्जर एक मोडल्युर बोर्ड, 2 लेपटाप के चार्जर, एडाप्टर जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं 112 भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *