गले में फंदा डालकर वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर की खुदकुशी
-वीडियो में पत्नि-ससुराल वालो पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। पत्नियों से प्रताड़ित पतियों द्वारा खुदकुशी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक घटना राजधानी भोपाल में सामने आई है। यहॉ एक 25 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले युवक ने अपने गले में गमछे का फंदा डालकर आत्महत्या का कारण बताते हुए एक वीडियो बनाया और उसको सोशल मेडिया पर अपलोड किया। इस वीडियो में उसने कहा कि पापा मुझे माफ कर देना, मेरे से बहुत बड़ी गलती हो गई है। मेरी मौत का जिम्मेदार मेरे घर परिवार, खानदान में कोई नहीं है, बस मेरी पत्नि काजल उसका भाई उसकी बहन और उसके मां-पिता हैं। इन सबने मिलकर मेरा जीवन बर्बाद कर दिया। मेरी यह हालत कर दी की मुझे सुसाइड करना पड़ रही है। मैं मर रहा हूं,…मुझे माफ कर देना हमेशा के लिए जा रहा हूं। परिवार वालो ने उसके स्टेटस पर वीडियो देख फौरन ही उसके कमरे में पहुंचे तब तक युवक फांसी लगा चुका था, और उसकी सांसे रुक चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार इंडस्ट्रीयल एरिया अशोका गार्डन में रहने वाला 24 साल का अभिषेक बचले पिता मारूति बचले ट्रक ड्राइवरी करता था। काम के चलते वह कई दिनो तक शहर से बाहर रहता था। परिवार वालो का कहना है कि शुक्रवार रात को अभिषेक घर आया था। शनिवार शाम तक तो सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन करीब आधी रात के समय अभिषेक में अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर एक वीडियो पोस्ट किया इसमें वह गले में फंदा लगाए नजर आ रहा था। परिवार वालो ने वीडियो देखा तो उसमें अभिषेक अपने गले में फंदा डालने की बात कहते हुए आत्महत्या करने का कारण बता रहा था। परिवार वाले फौरन ही उसके कमरे में पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, कमरे में फंदे पर अभिषेक का शव फंदे पर लटका नजर आया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालो ने आरोप लगाते हुए बताया की अभिषेक ने करीब चार साल पहले लव मैरिज थी। लेकिन चरित्र शंका के चलते बेटे और पत्नी में आए दिन विवाद होते थे। लेकिन शादी हो जाने पर अभिषेक परिवार को टूटने नहीं देना चाहता था, और वह पत्नि को ठीक से रहने की समझाइश देता रहता, लेकिन पत्नि उससे झगड़ती रहती थी। परिवार वालो का आरोप है की बहू के कारण ही उनके बेटे ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। जॉच टीम ने बताया की कुछ साल पहले मृतक ने प्रेम विवाह किया था। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी ने महिला थाना में पति पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। जॉच के दौरान आगे की कार्यवाही में मृतक के मोबाइल फोन की पड़ताल के साथ ही परिजनों के डिटेल बयान दर्ज किये जायेगें। जॉच पूरी होने पर ही आगे की कार्रवाई तय की जायेगी।
