Spread the love

आल इंडिया पुलिस ग्रुपों मे सर्कुलेट किये गये सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता
इटारसी में की थी चोरी, बाड़मेर राजस्थान में हुआ गिरफ्तार
भोपाल । रनिंग ट्रेन से लाखो रुपये के जेवरात से भरा बैग चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी इटारसी ने पाकिस्तान के बॉर्डर के पास बाड़मेर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी को इटारसी लाया गया जिसके पास से मोबाइल सहित करीब 26 लाख के जेवरात बरामद किये गये है। हैरानी वाली बात यह है, की आरोपी मूकबाधिर है, उसका असली पते की अभी तक पुलिस को जानकारी नहीं लग सकी है। अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी संदीप मधुकर किर पिता मधुकर दगडू किर (52) निवासी ठिकरूल, नाका अलीबाग रायगढ़ ने जीआरपी थाना जबलपुर मे जीरो पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की वह 19 मार्च 2025 को कोयम्बटूर जबलपुर एक्सप्रेस के कोच एस-9 पर पनवेल से जबलपुर का सफर कर रहे थे। रेल्वे स्टेशन इटारसी आने के 2 मिनट पहले वह बाथरूम करने चले गये। वापस आकर देखा तो अज्ञात बदमाश उनका सोने के जेवरात से भरा बैग चोरी कर ले जा चुका था। बैग ने मोबाईल, तीन सोने की चैन, सोने की तीन अंगूठी थे। संदीप ने पुलिस को बताया की चोरी गये सोने के सभी जेवरात साल 2003 से 2007 के बीच के खरीदे हुये पुश्तेनी थे, जिनकी वर्तमान में कीमत करीब 24 लाख से अधिक हैI केस डायरी मिलने पर इटारसी जीआरपी ने असल कायमी कर आगे की जॉच शुरु की।
*आल इंडिया पुलिस ग्रुपों मे सर्कुलेट किये गये सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
आरोपी का सुराग जुटाने के लिये टीम गठित की गई टीम ने रेल्वे स्टेशन इटारसी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक संदेही युवक फरियादी के कोच से उतरता हुआ नजर आया उसके पास चोरी किया बैग भी था। इस विडियो, फोटो को जीआरपी स्टेट कंट्रोल रूम भोपाल के जरिये मध्यप्रदेश जीआरपी सहित ऑल इंडिया पुलिस ग्रुप सहित मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र , राजस्थान उत्तर प्रदेश पुलिस के ग्रुपो में भी प्रसारण के लिये स्टेट रेलवे कंट्रोल को भेजे गए। 2 अप्रेल को जीआरपी बाड़मेर से सूचना मिली की इटासरी में हुई चोरी के संबध में एक संदेही व्यक्ति को हिरासत मे लिया गया है। उसके पास चोरी किया हुआ माल भी है। सूचना मिलने पर थाना जीआरपी इटारसी से टीम को जीआरपी बाड़मेर भेजा गया। बाड़मेर पहुँची टीम ने जीआरपी बाड़मेर मे एक मूक बधिर युवक को चोरी के मामले में हिरासत में लेकर उसके पास मिला माल जप्त जोधपुर कोर्ट में पेश करने के बाद इटारसी लाया गयाI अधिकारियो ने बताया की गिरफ्तार आरोपी मूक बधिर है, जो अपने हस्ताक्षर देवीचंद लिखकर करता है। उसके नाम पते की जानकारी जुटाने के लिये आरोपी के बायोमेट्रिक डाटा एवं फिंगर प्रिंट की मदद से आधार केन्द्रो एवं फिंगरप्रिंट शाखा भोपाल ,एनसीआरबी के डाटा से मिलान करवाया गया लेकिन अभी तक आरोपी के सही पते के साथ ही उसके सबंध मे अन्य जानकारी नहीं मिल सकी है। आरोपी के मूकबाधिरता की जॉच के लिये उसे 8 अप्रैल तक पुलिस पर लेकर एम्स भोपाल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट मे सामने आया की आरोपी बोलने एवं सुनने मे पूरी तरह से असमर्थ हैI
*इनकी रही सराहनीय भुमिका
आरोपी को पकड़ने में थाना जीआरपी थाना इटारसी से निरी रामस्नेह चौहान, उनि श्रीलाल पड़रिया, प्रधान आरक्षक कृष्णकुमार, प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा,आरक्षक विष्णुमूर्ति, आरक्षक सुमित , आरक्षक मायाशंकर और जीआरपी थाना बाड़मेर से स.उ.नि., थानाधिकारी हीराराम , प्रधान आरक्षकपीरचंद, आरक्षक हीराराम, महिला प्रधान गैरकी सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *