
मजदूर युवक भी 1 लाख के गांजे सहित पकड़ाया
भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने गोविंदपुरा और एमपी नगर से महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 13 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहज केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की मुखबिर की सूचना पर सुभाष नगर ब्रिज के पास बंद पेट्रोल पंप एमपी नगर के पास पेड़ के नीचे बैठी एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया। महिला के पास एक थैला था। तलाशी लेने पर उनमें पांच पैकेट में 7 किलो 540 ग्राम गांजा रखा मिला। पूछताछ में आरोपी महिला ने तनु संकत (18) निवासी बजरंग चौराहा गंज मोहल्ला सीहोर ने अवैध गांजे की तस्करी करना कुबूल किया। हिरासत में लेकर महिला से पूछताछ की जा रही है, कि वह अवैध गांजा कहां से लाई थी, और किन लोगों को सप्लाई करने के लिये आई थी। दूसरी कार्यवाही में सूचना मिली थी की कस्तूरबा अस्पताल के सामने सब्जी मंडी टीन शेड गोविंदपुरा इलाके में एक लड़का बैग लटकाए खड़ा है। उसके बैग में गांजा है, जिसकी डिलेवरी देने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए लड़के को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गणेश यादव (18) निवासी छावनी पठार आनंद नगर बताया। उसके पीठ पर लटके बैग की तलाशी लेने पर गांजे के तीन पैकेट बरामद हुए। जिनमें पांच किलो 740 ग्राम गांजा निकला।
