Spread the love

शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण, अब छोटी जाति का बताकर किया शादी से इंकार
भोपाल। नये शहर के कोलार थाना इलाके में रहने वाली एक एमबीए छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की आरोपी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये फ्रेंडशिप हुई थी, बाद में आरोपी ने शादी का वादा कर छात्रा का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। बीते दिनो जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी ने उसे छोटी जाति का कहते हुए शादी से इंकार कर उसे जाति से अपमानित भी किया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा जहॉ छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अनुसुचित जाति जनजाति एक्ट सहित अन्य धाराओ में मामला कायम कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह मूल रुप से भोपाल जिले के नजदीक स्थित एक जिले की रहने वाली है। कोलार इलाके में किराए से रहते हुए एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। करीब पांच साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये उसकी पहचान दीपांशु चौरसिया नामक युवक से हुई थी। चैटिगं के बाद जल्द ही उनके बीच फोन पर बातचीत होने लगी, आरोपी ने छात्रा को बताया था, की वह जबलपुर जिले का रहने वाला है, और फिलहाल फार्मेसी से जुड़ा काम करते हुए कोलार इलाके में ही रहता है। बातचीत के बाद जल्द ही उनके बीच नजदीकियां बढ़ी गई और दोस्ती के बाद प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। आरोप है कि प्रेम-प्रंसग के दौरान दीपांशु ने पीड़ता से शादी का वादा करते हुए करीब पॉच साल तक कई बार अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। बीते दिनो जब छात्रा ने उस पर शादी करने का दबाव डाला तब आरोपी ने उसे ‘छोटी जाति’ का कहकर शादी से इंकार करते हुए उसे जातिगत टिप्प्णी करते हुए अपमानित कर भगा दिया। युवती के काफी समझाइश देने पर भी जब आरोपी युवक उससे शादी करने का इंकार करता रहा तब पीड़िता पुलिस के पास जा पहुंची। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *