Spread the love

दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री ( स्वंत्रत प्रभार) श्री लखन पटेल आज राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने पर शासकीय नवीन माध्यमिक शाला लिधौरा के शिक्षक माधव पटेल के विकासखंड बटियागढ़ के ग्राम महुआखेड़ा में ग्राम वासियों और विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुये। इस दौरान राज्यमंत्री श्री पटेल ने शिक्षक श्री पटेल को सम्मानित कर पुरस्कार प्राप्ति के लिये बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यमंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर शिक्षकों से पूर्ण समर्पित मन से अपने शिक्षकीय दायित्व को पूर्ण करने के लिये कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *