Spread the love

जिलाध्यक्ष और हटा विधायक ने ली सदस्यता अभियान की बैठक

दमोह – भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने हटा विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक के साथ हटा विधानसभा के पटेरा मंडल एवं हटा नगर मंडल में सदस्यता अभियान के संबंध में बैठक ली।प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है, जिनके परिश्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं अन्य राज्यों में सरकार के रूप में नेतृत्व करते हुए आज विकसित भारत और समृद्ध भारत की कल्पना और संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यह सदस्यता वर्ष 2047 के लिए मोदी जी के संकल्प विकसित भारत को विश्वगुरु पर स्थापित करने के लिए एवं सत्ता और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाया जा रहा है। हम सब कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सदस्यता लक्ष्य को पूरा करना प्रत्येक कार्यकर्ताका लक्ष्य होना चाहिए और बूथ पर हमारी शक्ति को बड़े इसके लिए हर समाज के घर-घर जाकर लोगों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाना और संगठन की विचारधारा से जोडना यह हम सब का कर्तव्य होना चाहिए। विधायक उमादेवी खटीक  ने कहा किकार्यकर्ता भाजपा की केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी हितग्राहियों को भी हम भाजपा का प्राथमिक सदस्य बना कर उनका सम्मान करें। 18वर्ष के युवाओं को भी हम सबसे अधिक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता बनाकर युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोडना यह हम सब कार्यकर्ताओं का संकल्प होना चाहिए, क्योंकि युवा ही हमारी आने वाली पीढ़ी इस देश के नव निर्माण में सहायक होगी।बैठक में हटा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष पल्या, जिला मंत्री अनिता खरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष भोले सराफ, सोशल मीडिया जिला संयोजक संदीप शर्मा, शिव शंकर कुशवाहा, सौरभ नेमा, पंकज सेन एवं हटा नगर मंडल के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *