
डीआईजी से लेकर सीएसपी तक सबने किया थानों का औचक निरीक्षण
जबलपुर। पुलिस की कार्यप्रणाली को चुस्त दुरुस्त रखने और थानों में पहुंचने वाले फरियादियों की संवेदनशीलता के साथ सुनवाई के मद्देनजर प्रदेश पुलिस के मुखिया कैलाश मकवाना का निर्देश मिलते ही. पुलिस के तमाम आला अधिकारी सभी जिलों में मैदान में उतरे देर रात डीआई से लेकर सीएसपी स्तर तक के अधिकारियों ने पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया. इसी कड़ी में जबलपुर में देर रात डीआईजी अतुल सिंह बरेला थाना पहुंचे और एएसपी आनंद कलांदगी गोहलपुर थाने पहुंचे. उसके अलावा सभी सीएसपी ने अपने अपने कार्यक्षेत्र के पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया.
डीआईजी ने बरेला थाने का निरीक्षण करते हुये ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की बीटवार जानकारी ली। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि किसी भी फरियादी की समस्या का समाधान ही हमारी प्राथमिकता है, इसलिए इस बाता ध्यान रहे कि उन्हें अपनी शिकायत लेकर बेवजह न भटकना पड़े।विशेष तौर पर उन्होंने महिला संबंधी अपराधों पर तत्काल संज्ञान लेने की बात कही।
मैदान में उतरे एएसपी, सीएसपी…
इसी तरह एएसपी आनंद कलादगी ने यातायात थाना मालवीय चौक ,गोहलपुर, विजयनगर थाना, एएसपी समर वर्मा ने थाना गढ़ा, एएसपी सोनाली दुबे ने महिला थाना, थाना मदन महल, थाना गोरखपुर, एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने थाना पाटन, सीएसपी प्रियंक करचाम ने थाना पनागर, अधारताल, सीएसपी रीतेश कुमार शिव ने थाना मदन महल, लार्डगंज और चौकी स्नेहनगर, सीएसपी सोनू कुर्मी ने थाना सिविल लाइन, सीएसपी सतीश कुमार साहू ने थाना रांझी, सीएसपी एचआर पांडे ने थाना गोरखपुर, मदन महल और संजीवनी नगर, सीएसपी राजेश सिंह राठौर ने थाना घमापुर, हनुमानताल, सीएसपी उदयभान सिंह ने थाना केंट, सीएसपी देवेंद्र सिंह राजपूत ने थाना तिलवारा, डीएसपी बीएस गठौरिया ने थाना विजय नगर, डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने थाना कुंडम, डीएसपी पारुल शर्मा ने थाना सिहोरा और खितौला और डीएसपी अंशुल मिश्रा ने थाना बरगी और भेड़ाघाट का औचक निरीक्षण किया।
डीजीपी लगातार कर रहे मानीटरिंग…..
बताया जा रहा है कि प्रदेश भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजीपी निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आला अफसरों के फील्ड पर उतरने से थानों में तैनात अमला सजग हो जाता है। जो अफसर थानों का निरीक्षण करने पहुंचे, उन्होंने भी थाना प्रभारियों और समस्त स्टाफ को यही निर्देश दिए कि पुलिसिंग ऐसी करें कि अपराधियों में खौफ रहे और फरियादी बेखौफ होकर अपनी पीड़ा पुलिस को बता सके।
