Spread the love

नब्बे हजार नगदी सहित तीन मोबाईल जप्त दो आरोपी
जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं केन्ट पुलिस की संयुक्त टीम ने सदर के गली नम्बर 3 में आईपीएल क्रिकेट मैच के सट्टे के अड्डे पर छापा मारकर तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर नब्बे हजार 550 रुपये नगद और तीन मोबाईल जप्त किये. यहां गुजरात और दिल्ली के बीच चल रहे मैच की हर बॉल पर दाव लग रहे थे। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच शैलेष मिश्रा ने बताया कि बीती रात मुखबिर की सूचना पर सदर की गली नंबर तीन में दबिश दी गई. यहां से मुख्य आरोपी यश राय, पंकज उर्फ प्रवीण कुमार बलेचा को हिरासत में लिया गया. पकड़े आरोपियों ने पूछताछ में बताया किया उसने मोहसिन, परेश चाचा, शानू, बंटू, हितेश, शुभम नामदेव, शिव सोनकर को भी वाट्स एप के माध्यम से आईडी फॉरवर्ड की है, जो कि ग्राहकों से उस आईडी के माध्यम से भी सट्टा लगवा रहे थे।
जो लोग फोन के माध्यम से सट्टा लगवाते थे, उनके दाव को यश और प्रवीण मिलकर अपने गिरोह के सरगना कमल खत्री को पलटा देते थे। जिस वक्त आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही उस दौरान भी उनके मोबाइल फोन लगातार बज रहे थे, जिसके बारे में पूछने पर सटोरियों ने बताया कि दाव लगवाने के लिए ग्राहक ही बार-बार फोन कर रहे हैं। बाकी आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है.
सटोरियों के पास से 90 हजार 500 रुपए, तीन मोबाइल व सट्टा में प्रयुक्त किए जा रहे अन्य इलेक्ट्रिॉनिक उपकरण जब्त किए गए। छापे के दौरान थाना केंट के एसआई नरेश सिंह, क्राइम ब्रांच की एसआई कैलाश मिश्रा, एएसआई मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, हितेंद्र रावत, आरक्षत प्रमुख सोनी, रंजीत, प्रदीप टेकाम, रीतेश शुक्ला मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *