Spread the love

पत्नी और ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के इटावा में एक इंजीनियर ने होटल में फंदे से लटककर जान दे दी। सुसाइड से पहले इंजीनियर ने वीडियो भी बनाया। इस वीडियो में इंजीनियर ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया। वीडियों में इंजीनियर बता रहा हैं कि पत्नी कहती थी मकान और जमीन मेरे नाम करो। सास ने उसका अबॉर्शन करवाया। जब तक यह वीडियो लोगों को मिलेगा, मैं इस दुनिया से जा चुका होऊंगा। अगर मेरी मौत के बाद भी मुझे इंसाफ न मिले, तब मेरी अस्थियां नाले में बहा देना।
होटल के मैनेजर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा गया। इंजीनियर के भाई ने आरोप लगाया कि भाभी के ससुराल वाले मेरे भाई की जायदाद के पीछे पड़े थे। मेरे परिवार के खिलाफ झूठी शिकायत की थी। मामला रेलवे बजरिया स्थित होटल का है। मोहित यादव सीमेंट कंपनी में फील्ड इंजीनियर थे। वे आए दिन विभिन्न राज्यों में कंपनी के काम से जाया करते थे। पुलिस ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि मोहित ने आत्महत्या से पहले किसी से वीडियो कॉल पर बात की थी। इसकी जांच की जाएगी। वीडियो में इंजीनियर कह रहा हैं कि काश लड़कों के लिए भी कोई कानून होता, तब शायद मैं यह गलत कदम नहीं उठाता। मैं अपनी पत्नी और ससुरालवालों की मानसिक प्रताड़ना को सहन नहीं कर पाया।
मेरी पत्नी प्रिया यादव का बिहार के समस्तीपुर जिले में शिक्षक पद पर चयन हुआ था। इसके बाद उसकी मां ने मेरे बच्चे का गर्भपात करवा दिया। मेरी दी हुई सारी ज्वेलरी और साड़ियां अपने पास रख लीं, जिन पर उनका कोई अधिकार नहीं था।
मेरी पत्नी ने मुझे धमकी दी थी कि अगर मैंने अपना मकान और प्रॉपर्टी उसके नाम नहीं की, तब वह मुझे और मेरे परिवार को दहेज के झूठे आरोप में फंसा देगी। जबकि हमारी शादी बिना किसी दहेज की मांग और हमारी आपसी सहमति से हुई थी। क्योंकि, हम पिछले सात साल से संबंध में थे। अपने आखिरी वीडियो में मोहित ने बताया कि पत्नी के पिता अनुज कुमार ने मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई। उसके भाई ने भी मुझे जान से मारने की धमकी दी। पत्नी ने मेरे साथ रहकर हर दिन झगड़े और मानसिक प्रताड़ना देना शुरु किया। उसकी फैमिली भी इस साजिश में उसके साथ शामिल थी।
इस तरह से पत्नियों द्वारा प्रताड़ित हो रहे पतियों और उनके शुभचिंतकों ने महिलाओं के फेवर में बने कानून पर उंगली उठानी शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *