Spread the love

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या मामले में उनकी पत्नी पल्लवी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, उनकी बेटी को मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन के लिए निमहंस अस्पताल में भर्ती कराया है। डीजीपी की पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पल्ल्वी और बेटी से पूछताछ कर जांच शुरू की थी। पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश ने कुछ समय पहले अपनी जान का खतरा होने की बात कही थी। पुलिस को शक था कि इस हत्या में किसी करीबी का हाथ हो सकता है।
बता दें बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित आवास में कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या कर दी गई थी। वह 1981 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि ओमप्रकाश को चाकू से गोदकर हत्या कर की है। उनका शव तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर मिला, उनके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे।
बता दें पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले थे। उन्होंने भू विज्ञान में स्नातकोत्तर किया था। अपने कार्यकाल में उन्होंने कर्नाटक होमगार्ड्स और फायर ब्रिगेड के महानिदेशक और 2015 से 2017 तक राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में सेवाएं दी थीं। उन्होंने कई पदों पर अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने 1993 के भटकल सांप्रदायिक दंगों के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और डीआईजी (प्रशासन), डीआईजी (उत्तरी रेंज), डीआईजी (प्रशिक्षण), एडीजीपी (अपराध और तकनीकी सेवाएं) और एडीजीपी (शिकायत और मानवाधिकार) जैसे वरिष्ठ पदों पर कार्य किया। उन्होंने 28 फरवरी, 2015 को डीजीपी के रूप में पदभार संभाला और 2017 में सेवानिवृत्त हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *