
153 बॉटल अंग्रेजी एवं 50 पाव देशी शराब जब्त
जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खजरी खिरिया बायपास अमननगर अमखेरा रोड में आईटेन कार को रोककर उसकी तलाशी ली| कार के अंदर 153 बॉटल अंग्रेजी एवं 50 पाव देशी शराब एवं 2 मोबाईल जब्त किए है| अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है|
गोहलपुर थाना प्रभारी श्रीमति प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि कल देर रात नाकाबंदी कर खजरी खिरिया बाईपास में सफेद रंग की आई टेन कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 7527 में दो लडके दीपक रजक और आदित्य साहू अवैध शराब की तस्करी करते हुए पकड़े गए| कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे व डिक्की में थैले में 5 कार्टूनो के अंदर 36 बॉटल बैगपाईपर अंग्रेजी शराब, 47 बॉटल बैगपाईपर व्हिस्की, 35 बॉटल मैगडावल रम, 35 बॉटल 8 पीएम व्हिस्की, 50 पाव देशी शराब रखी मिली। आरोपियो के कब्जे से 153 बॉटल अंग्रेजी एवं 50 पाव देशी शराब एवं 2 मोबाईल तथा आई टेन कार जप्त की गई है| आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
