Spread the love

अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक के निर्देश
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने यहां कहा कि सभी थाना प्रभारी शाम के वक्त अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त करे और संभ्रात लोगों से बात करें, जिससे लोगों की समस्याओं का पता चलेगा और उनकी सुरक्षा की दिशा में प्रयास किए जाए| उन्होंने बिना नंबर के वाहनों के चालक व मॉडीफाई सायलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए है| पुलिस अधीक्षक यहां पुलिस कंट्रोल रुम में अपराध समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे| पुलिस अधीक्षक ने बैठक के दौरान त्रिवार्षिक तुलनात्मक अपराधों की विस्तार से समीक्षा की, साथ ही थानावार लंबित गम्भीर अपराध हत्या एवं हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी, नकबजनी एवं एस.सी.एस.टी. एक्ट, धोखाधड़ी तथा महिला सम्बंधी अपराधों की समीक्षा करते हुए लंबित मांगों के निराकरण के सम्बंध मे निर्देश दिये गये। फरार आरोपियों पर ईनाम घोषित कराने और उनकी गिरफ्तारी करने के सुनिश्चित निर्देश दिए| अधिक से अधिक वारंटों को तामील कराने की बात भी कही| पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शाम के समय थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर बाजार व्यवस्था बनाते हुये, आम रोड पर किये गये अवैध अतिक्रमण जो कि आवगमन में बाधित बन रहे है को चिन्हित करते हुये प्रशासनिक एवं नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर हटवायें। इसके साथ ही पैदल भ्रमण के दौरान समाज के हर वर्ग के लोगो से सम्वाद स्थापित करें।
एसपी ने थाना प्रभारियों को आदेशित किया कि स्वयं उपस्थित रहकर प्रतिदिन स्थान बदल-बदल कर जिग-जैक पैर्टन में पर्याप्त स्टॉपर रखकर चैकिंग प्वाईट लगाकर बिना नम्बर, अमानक नम्बर (नम्बर प्लेट अस्पष्ट ), मॉडीफाई सायलेंसर, तेज आवाज वाले वाहन चालकों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक करने के निर्देश दिए। चैकिंग प्वाईंट पर लगा बल फ्लोरोसेंट जैकिट पहनेंगे एवं लाईट बार अपने साथ रखेंगे। चैकिंग के दौरान नई उम्र के लडके जो देखने में ही संदिग्ध लगते हैं, के वाहनों को रोककर फिजकली रूप से चैक करें।
वाहन चैकिंग के दौरान शालीनता पूर्वक व्यवहार करें, हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ चालानी कार्यवाही नहीं है, असामाजिक तत्वों एवं आसामाजिक गतिविधियो में लिप्त संदिग्धों की धरपकड करना है इसी उद्देश्य को ध्यान मे रखते हुये चैकिंग की कार्यवाही की जाए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी, सूर्यकांत शर्मा, अपराध/यातायात श्रीमति सोनाली दुबे सहित सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *