Spread the love

तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस, बीएनएस की धारा 196 का इजाफा
भोपाल। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर शराब पीने से मना करने पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी जवान से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ने वाले तीनों मुख्य आरोपियों को जीआरपी भोपाल ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे राहुल कुमार लोढ़ा और उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का हबीबगंज इलाके में जुलूस निकाला। इस दौरान , आरोपी “पुलिस हमारी बाप है, पुलिस पर हाथ उठाना पाप है” के नारे लगाते नजर आए। गौरतलब है कि 26-27 अप्रैल की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे रानी कमलापति स्टेशन परिसर की पार्किंग में एक कार में महिला सहित तीन युवक शराब पी रहे थे। मौके पर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक नजर दौलत खॉन ने जब उन्हें शराब पीने से मना करते हुए वहॉ से जाने को कहा तब आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए पुलिस वाहन में ही उनके साथ जमकर मारपीट करते हएु वर्दी फाड़ दी। इतना ही नहीं आरोपी ने धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। बाद में भीड़ का फायदा उठाकर दो आरोपी और महिला मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी जितेंद्र यादव को मौके से ही पकड़ लिया गया था। अधिकारियो ने बताया की जीआरपी ने आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने लगातार लांबाखेड़ा, करोंद, भानपुर और चौपड़ा जैसे इलाकों में दबिश देते हुए आखिरकार मंगलवार को आरोपियो को मनोहर डेरी, भोपाल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से काली स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल घटना के समय किया गया था। गिरफ्तार आरोपियो के नाम दिलीप अहिरवार (3), निवासी रुस्तमपुर, थाना निशातपुरा और अमन यादव बताये गये है। गौरतलब है कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी दिलीप अहिरवार ने घटनास्थल पर भीड़ को भड़काने के इरादे से पिट रहे साथी पुलिस जवान नजर दौलत खॉन को बचाने आये अन्य पुलिसकर्मियों से कहा था की, तुम हट जाओ, तुम हिन्दू भाई हो, ये पुलिस वाला मुसलमान है।” इस बयान को गंभीर मानते हुए पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 196 बीएनएस का इजाफा किया है। जीआरपी ने आरोपियों के साथ मौजूद युवती को हिरासत में लिया। उस पर 151 के तहत कार्रवाई की गई है। रेल एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया एक बदमाश की पहचान पवन यादव और दूसरे की अहिरवार के रूप में हुई। मामले का मास्टर माइंड अहिरवार बताया जा रहा है। जीआरपी ने आरोपियों के साथ मौजूद युवती को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की है। रेल एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया अमन के खिलाफ दो और दिलिप के खिलाफ 3 अपराधिक प्रकरण निशातपुरा थाने में दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *