


दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल द्वारा आज पथरिया नगर परिषद के महात्मा गांधी चौक पर स्वच्छता पखवाड़ा एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। पथरिया क्षेत्र सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोग स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए एवं सदस्यता अभियान के अंतर्गत लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
स्वच्छता पखवाड़ा के अंर्तगत राज्यमंत्री श्री पटेल, खरगराम पटेल, नगर परिषद के अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सदस्यता लेते हुए लोग काफी उत्साहित दिखाई दिए। सदस्यता अभियान के दौरान राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि सभी लोगों को साथ लेकर कम करें, जनता जो चाहती हैं वह कार्य जरूर करें।
