Spread the love

भोजपुरी फिल्म अवार्ड में बेस्ट डेब्यू एक्टर अवार्ड से सम्मानित

(विवेक साहू)
गढ़ाकोटा। गढ़ाकोटा तहसील के उदयपुरा गांव के निवासी अभिनेता राजा गुरु फिल्मी दुनिया में नाम कमा रहे हैं। वह अपने परिवार के साथ-साथ अपने गांव का नाम रोशन भी कर रहे हैं। दूरभाष पर राजा गुरु ने बताया कि
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजा गुरु ने भोजपुरी फिल्म आन बान शान के जरिए क्षेत्रीय सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म में राजा गुरू के अभिनय की खूब तारीफ हुई और भोजपुरी सिनेमा के पहले अवॉर्ड के 18वे भोजपुरी फिल्म अवार्ड में बेस्ट डेब्यू एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड का आयोजन पिछले दिनों मुंबई मलाड के अथर्व कॉलेज में हुआ । इस अवॉर्ड शो की मेजबानी खुद अभिनेता राजा गुरू ने की।

अभिनेता राजा गुरु को जहां भोजपुरी फिल्म आन बान शान के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर के लिए भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। वहीं इस अवसर पर अभिनेता ने अवॉर्ड कार्यक्रम की मेजबानी करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अभिनेता राजा गुरु ने भोजपुरी फिल्म आन बान शान के जरिए क्षेत्रीय सिनेमा में कदम में रखा है। वह कहते हैं, अगर किरदार दमदार हो तुझे क्षेत्रीय सिनेमा से कोई परहेज नहीं, एक एक्टर के तौर पर मैं हर तरह का सिनेमा करना चाहता हूं।

अभिनेता राजा गुरू ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत रंगमंच से की।उन्होंने सबसे प्रशंसित अंतर्राष्ट्रीय नाटक “मोहब्बत द ताज” में मुगल सम्राट शांहजहाँ की भूमिका निभाई।उन्होंने 300 शो किए हैं।

राजा गुरु ने महुआ चैनल पर प्रसारित पहले संगीतमय टेलीविजन शो अखियों के झरोखे से में मुख्य नायक की भूमिका निभाई। यह टेलीविजन शो अमिताभ बच्चन की फिल्म अभिमान से प्रेरित था।

राजा गुरु ने डीडी नेशनल चैनल पर प्रसारित टेलीविजन शो “दिल आशना है” में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजा गुरू के अभिनय को काफी सराहा गया। राजा गुरु ने क्षेत्रीय भाषा की राजस्थानी फिल्म औलाद में मुख्य नायक की भूमिका निभाई और उनका अभिनय उल्लेखनीय था।वर्ष 2018 में राजा गुरु ने हिंदी फीचर फिल्म धप्पा में शानदार अभिनय किया। जो दर्शकों के लिए खुशी की बात थी। इसके अलावा वर्ष 2018 में राजा गुरु की लघु फिल्म द लॉन्ग ड्राइव ने प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीता। डीडी किसान चैनल के टेलीविजन शो किसके रोके रुका है सवेरा में सूरज की भूमिका निभाई। जिसे काफी पसंद किया गया। राजा गुरु के आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही हिंदी वेब सीरीज ए के 47 , द मिराज और हिंदी फिल्म कालिका और ‘तुम तक में दमदार भूमिका में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *