Spread the love

भाजपा का सफर और सफलता हमारे महापुरुषों संघर्ष, त्याग का परिणाम है – गोपाल पटेल

भाजपा सदस्यता अभियान की अभाना और तेजगढ़ मंडल की बैठक संपन्न

दमोह – भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी एवं जिला महामंत्री सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी गोपाल पटेल ने दमोह विधानसभा के अभाना मंडल के राजा पटना, टौरी, इमलिया घाट, और जबेरा विधानसभा के तेजगढ़ मंडल के हरदुआ घाट, झलौन गुंहची में बैठक ली।जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि सदस्यता अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और लगन रंग ला रही है जल्दी ही भाजपा अपने लक्ष्य को पूरा करेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को चुनौती के रूप में नहीं अवसर के रूप में देखें। यह अवसर आपको भविष्य में आगे बढ़ाने में मदद करेगा। समाज के हर घर में जाये, यह भी आपके राजनीतिक जीवन में पहचान बनाने में मदद करेगा। और सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोग जुड़ेंगे। जिला महामंत्री गोपाल पटेल ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का यह सफर और सफलता हमारे महापुरुषों पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई आदि के संघर्ष, त्याग का परिणाम है। सदस्यता अभियान के प्रारंभ से अभी तक सभी 22 मंडलों में पदाधिकारियों के प्रवास तय करना एक कठिन कार्य था जिलाध्यक्ष ने मुझे इस दायित्व के लिए चुना, यह मेरे लिए चुनौती और अवसर दोना था, सदस्यता अभियान के लिए जिला स्तर पर कॉल सेंटर स्थापित किया गया है।बैठक में अभाना मंडल अध्यक्ष दान सिंह, तेजगढ़ मंडल अध्यक्ष भारत सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अमन सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह साथ में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *