Spread the love

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा- भारत दे रहा मुंह तोड़ जवाब
नई दिल्ली। पाकिस्तान लगातार सीमा पार से नापाक हरकत कर रहा है। रात के अंधेरे में भारतीय सीमा में घुसकर हमले कर रहा है। शनिवार को कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन उस भारतीय जगहों के बारे में जानकारी दी, जिसे पाकिस्तान निशाना बना रहा है। सोफिया ने कहा कि श्रीनगर से लेकर पंजाब और राजस्थान, गुजरात तक एयरबेस स्टेशन को तो निशाना बनाया ही साथ ही स्कूल और अस्पतालों पर भी हमले की कोशिश की।
पाकिस्तान ने उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर, भुज, बठिंडा, श्रीनगर, अवंतिपोर, कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ और अखनूर को टारगेट किया। सेना और विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोफिया कुरैशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर श्रीनगर से नलिया तक 26 से ज्यादा जगहों पर हवाई हमले की कोशिश की गई। भारत ने ज्यादातर खतरों को नामाक कर दिया है। फिर भी वायु सेना स्टेशनों पर उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर, भुज, बठिंडा स्टेशन पर उपकरणों को हानि पहुंची है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने देर हाई स्पीड मिसाइल का इस्तेमाल कर पंजाब में एयरबेस स्टेशन को निशाना बनाने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि अनप्रोफेशनल और निंदनीय ऐक्ट के तहत श्रीनगर, अवंतिपोर, उधमपुर में वायुसेना अड्डों चिकित्सा केंद्र और स्कूल परिसर को निशाना बनाया गया है। सिविल इन्फ्रास्ट्र्क्चर की नीति उजागर हुई। पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया। इस पर भारतीय सेना ने भी जवाब दिया। पाकिस्तान ने नागरिक विमानों का दुरुपयोग किया। भारतीय सेना ने संयम के साथ काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *