Spread the love

दमोह :  स्वच्छता ही सेवा का 44 वां सप्ताह के तहत जेपीबी स्कूल के दोनो तरफ श्रमदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठन, स्वंयसेवी संस्थाओं ने अपनी सहभागिता निभाई। संतोष रोहित ने कहा हम लोग निरंतर शहर में विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य कर रहे हैं और जागरूकता तो आ रही है लेकिन यह देखने आ रहा है कि अभी भी लोग सड़को, तालाबों आदि जगहों पर कचरा फेंक रहे हैं तो कृपया कर गंदगी ना फैलाये। आप स्वंय जागरूक होकर दूसरे को रोकेंगे ताकि तालाब, सड़क, शहर गंदा ना हो। महेन्द्र ताम्रकार ने कहा पिछले 46 सप्ताह से जिला प्रशासन के आवाहृ पर नगर के सामाजिक संस्था एवं स्वंयसेवी संस्थाओं साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं। इसके अंतर्गत आज जेबीबी स्कूल के आस पास सभी ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई।

            रीतेश सोनी ने कहा स्वच्छता सप्ताह के 46 वे सप्ताह अंतर्गत आज हम सभी ने जे पी बी स्कूल के यहाँ पे साफ़ सफाई की। आप सभी से भी आग्रह है की अगले हफ्ते यही पर हम लोग स्वच्छता अभियान चलाएंगे। आप सभी से आग्रह हैं की आप भी यहाँ पर आये अपना सहयोग प्रदान करें।मौंटी रैकवार ने कहा स्वच्छता ही सेवा श्रमदान कार्य अंतर्गत आज हमने सभी के सहयोग से जेबीबी स्कूल के पास जो आमने सामने व्यापक रूप से श्रमदान कार्य किया हैं। कृष्णा पटेल ने कहा स्वच्छ दमोह सुन्दर दमोह का संकल्प लेकर आज 46 वे सप्ताह में सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मिलकर नेहरू पार्क की बाजू वाली गली को साफ और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा यदि हम किसी कार्य को पूर्ण ईमानदारी निष्ठा के साथ करते है तो जो उसमें सफलता मिलती है इस दौरान स्वच्छता हेतु शपथ दिलाई गई। श्रमदान कार्यक्रम उपरांत कलेक्टर श्री कोचर ने नेहरू पार्क का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *