Spread the love

भोपाल। राजधानी की लोकायुक्त टीम ने एक ऐसी महिला पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो दबोचा है की जो जमीन के सीमांकन के लिये रिश्वत ले रही थी। जानकारी के अनुसार हुजूर तहसील के पटवारी हलका नंबर 40 में पदस्थ सुप्रिया जैन ने जमीन के सीमांकन के बदले प्रति एकड़ 2 हजार रुपए की मांग की थी। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुबारकपुर में रहने वाले असलम (40) ने अपनी 18 एकड़ जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। जिसका सीमांकन करने के बदले महिला पटवारी सुप्रिया जैन प्रति एकड़ 2 हजार रुपए के हिसाब से 36 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। फरियादी किसान ने पटवारी की लिखित शिकायत लोकायुक्त एसपी दुर्गेश कुमार राठौर से की। शुरुआती जॉच में शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने महिला पटवारी सुप्रिया जैन को 14 मई को उसके निवास हिमांशु टावर लालघाटी के पार्किंग एरिया में उस समय रगें हाथो धर दबोचा जब वह रिश्वत की पहली किस्त के रुप में 10 हजार की रकम ले रही थी। पटवारी सुप्रिया जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्यवाही की गई है। लोकायुक्त की टीम में निरीक्षक रजनी तिवारी, उप निरीक्षक मोनिका पांडे, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह आरक्षक मनोज मांझी, अमित विश्वकर्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *