Spread the love

झूमाझटकी और डंडे चले दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
जबलपुर। केंट थाना अतंर्गत राजीव गांधी नगर कटंगा में घरेलू विवाद पर ससुर, दामाद और साले के बीच जमकर मारपीट हो गई| तीनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की| बताया गया है कि बेटी के साथ मारपीट कर परेशान करता था, इसी बात को लेकर दामाद का ससुर और साले से विवाद हुआ|
केंट पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव गांधी नगर कटंगा निवासी 25 वर्षीय तरुण धानुक की बहन तरुणा धानुक की शादी खमरिया निवासी शनि बेन से हुई है| उसकी बहन तरूणा धानुक के साथ शनि बेन मारपीट करता है जिस कारण गत 11 मई को तरुण अपने चाचा एवं मौसी के साथ बहन की ससुराल जाकर बहन तरुणा को लेकर घर आ गये थे| दो दिन बाद शाम लगभग 7.45 बजे तरुण का जीजा शनि बेन उसके घर गाली गलौज करते हुये बहन तरूणा के साथ गाली गलौज करने लगा तरुण बीच बचाव करने लगा तो जीजा शनि बेन ने डंडा से तरुण के सिर पर हमला कर दिया| पिता नीरज धानुक बीच बचाव करने लगे तो जीजा ने पिता के साथ झूमाझपटी कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 115(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है|
वहीं दूसरे पक्ष अनमोल रेसीडेंसी खमरिया निवासी 25 वर्षीय शनि बेन की पत्नी तरुणा धानुक घर का काम नहीं करती है काम करने का कहने पर पत्नी तरुणा विवाद करती है| गत 11 मई को घरेलू विवाद को लेकर पत्नी तरुणा ने अपने भाई तरूण धानुक, चाचा अमर धानुक एवं मौसी नीतू धानुक को बुलवा लिया और वाद विवाद कर उनके साथ अपने मायके चली गयी थी| गत 13 मई को शनि अपनी ससुराल अपनी पत्नी को लेने गया तो उसका ससुर नीरज धानुक एवं साला तरूण धानुक उस से गाली गलौज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो साला तरूण धानुक उससे लिपट गया और उस पर डंडे से हमला कर जान से मारने की धमकी दी| पुलिस ने आरोपी साले के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *