
जबलपुर। रांझी थाना अतंर्गत शोभापुर में किन्नरों के दो गुटों का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया है| गत दिवस रांझी शोभापुर मरघटाई के पास तीन बदमाशों ने रास्ते में रोककर मनीषा किन्नर पर हमला कर दिया। इस वारदात के पीछे किन्नरों के दूसरे गुट की साजिश होना बताया जा रहा है। बदमाशों द्वारा चाकू से हमला किए जाने पर मनीषा किन्नर घायल हो गई जिसका अस्पताल में इलाज हो रहा है|
हमले में घायल मनीषा किन्नर का आरोप है कि वह गत दिनों अपने घर बरऊ मोहल्ले घमापुर से अपने साथी स्वीटी उर्फ आनंद चौधरी, पिंकी चौधरी के साथ डिफेंस कालोनी सिविल लाइन मे बधाई लेने गई थी। डिफेंस कालोनी में ही हम लोगों को करीब 2 बजे दिया खान, मुस्कान कुरैशी, तराना मलिक, संतोषी उर्फ राजा लालवानी मिली थी। जिनसे हमारा विवाद हुआ था, उन लोगों ने हमको मारपीट करने की धमकी दी थी|
गत दिवस मनीषा तथा स्वीटी आनद चौधरी, पिंकी चौधरी के साथ अपनी कार क्र. एमपी 20 सीएम 4940 से व्हीकल मोड रांझी से होते हुए शोभापुर तरफ जा रहे थे। शाम 4 बजे जैसे ही शोभापुर मरघटाई के समीप पहुंचे तो एक मोटर सायकिल से 3 लड़के आए और हमला कर दिया। घायल मनीषा ने पुलिस को बताया कि जिस समय उस पर हमला हुआ मौके पर एक ईको गाडी रोड पर खड़ी थी।
इस गाड़ी में दिया बान, मुस्कान कुरैशी, सतोषी उर्फ राजा लालवानी, तराना सवार थी। ईको गाडी में बैठी दिया खान, मुस्कान कुरैशी, तराना मलिक, संतोषी उर्फ राजा लालवानी आवाज लगाकर बोल रही थी कि इन लोगों को हाथ पैर तोड़ दो। पुलिस ने मनीषा की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) 2023 की 296, 115(2), 351(2), 3(5) धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
