खुद को पत्नी बनाने दामाद पर बना रही थी दबाव

छिंदवाड़ा। नवेगांव थाना अंतर्गत दामाद ने अपनी ही मौसेरी सास की महज इसलिए गला दबाकर हत्या कर दी। क्योंकि मौसेरी सास उसे खुद को पत्नी बनाने का दबाव दे रही थी। परेशान होकर दामाद ने उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नवेगांव थाना प्रभारी महेन्द्र शाक्य ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम भतोडिय़ा खुर्द में एक महिला का शव मिला था। मृतिका की पहचान सुमरती पति बंशीलाल दर्शमा निवासी पटेलीखेड़ा के रूप में हुई थी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने से पुलिस ने बारिकी से मामले की जांच की तो पता चला गांव के चन्नूलाल पिता कुंवर शीलू का मृतिका के घर में आना-जाना था। जो उसके रिश्ते का दामाद भी था जो मृतिका का रिश्ते में दामाद है । इसी आधार पर पुलिस ने चन्नूलाल को पकडक़र पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले कई दिनों से उसकी मौसेरी सास सुमरती दर्शमा (मृतिका) उस पर दबाव बना रही थी कि वह अपनी पत्नी को छोडकर उसे पत्नी बनाकर रखें नहीं तो उसे वह पूरे गांव में बदनाम कर देगी और उसे झूठे केस में फंसा देगी। इसी बात से आहत होकर (आरोपी) चन्नूलाल ने मृतिका की गला दबाकर हत्या कर दिया और शव को मनकूघाटी के पास फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी चन्नूलाल पिता स्व. कुंवर सिंह शीलू (25) निवासी ग्राम भतोडय़िा खुर्द (नवेगांव) को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी को पकडऩे वाली टीम में थाना प्रभारी महेन्द्र शाक्य, थाना प्रभारी जुन्नारदेव निरी. राकेश बघेल, सउनि. लखनलाल सरयाम, प्र.आर. सीताराम नर्रे, जयप्रकाश सैयाम, आर. सोनू, रुमन सिंह, श्यामलाल, रामकिशोर, अरूण, रूपेश शामिल थे।
