Spread the love

लव जिहाद का अनोखा मामलाफेसबुक और फिर इंस्टाग्राम पर ‘श्रेया’ नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर दोस्ती की

भोपाल। राजधानी भोपाल में लव जिहाद का एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फरियादी शेखर सिलावट का आरोप है की मुस्लिम महिला निलोफर ने श्रेया सिलावट बनकर एक उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसके साथ जर्बदस्ती शादी की और अब उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रही है। शिकायत मिलने पर फिलहाल अशोका गार्डन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन फरियादी ने शेखर ने बताया की उसकी पहचान एक महिला से हुई थी, उसने अपना नाम श्रेया सिलावट बताया था। महिला ने फेसबुक और फिर इंस्टाग्राम पर ‘श्रेया’ नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर दोस्ती की। फिर धीरे-धीरे बातचीत शुरू की। बातचीत प्रेम संबंध में बदल गई और महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। शेखर का दावा है, कि बाद में उसने सुसाइड करने और झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देकर आर्य समाज मंदिर में उससे शादी कर ली। बाद में उसे पता चला की उसका नाम निलोफर है, और वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है। अब वह उससे कह रही है, कि वह उसके बच्चों का पिता बने और इस्लाम धर्म कबूल करे।
शेखर का कहना है कि जब उसने महिला से दूरी बनानी चाही, तो उस पर लगातार मानसिक दबाव डाला गया। युवती ने उसके घर बदमाश भेजकर उसका मोबाइल और सोने की अंगूठी तक छीन ली। इसके बाद लगातार धमकियां मिलने लगीं कि यदि उसने संबंध तोड़े तो उसे रेप के केस में फंसा देगी। परेशान होकर युवक ने अशोका गार्डन थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस महिला के दस्तावेजों की वैधता की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *