Spread the love

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला समन्वय समिति की बैठक दमोह जिला कांग्रेस प्रभारी हर्ष यादव के मुख्य अतिथ्य में आयोजित की गई जिसमे जिला प्रभारी हर्ष यादव ने कहा कि सेना के सम्मान में जय हिन्द पदयात्रा का जिला स्तरीय आयोजन समन्वय समिति ने 30 मई की तिथि नियत की गई जिसमें सभी वर्गो की भागेदारी अधिकाधिक करवाये जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि मतदाता पुर्ननिरीक्षण प्रभारियों की प्रगति रिपोर्ट आ चुकी है एवं मंडल सेक्टर बी.एल ए. के पुर्नगठन की समीक्षा एवं संविधान बचाओ यात्रा पर भी समन्वय समिति में विस्तार से चर्चा की पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि जय हिन्द पदयात्रा के जिम्मेवारी कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठो विभागो को दी जाये जिससे वह नगर के समाज सेवियो संस्थाओ को भी अपनी पदयात्रा में शामिल करवाये। प्रताप िंसह, मनु मिश्रा, लक्ष्मण सींग, संजय चौरसिया, लालचंद राय, आशीष पटेल, सुषमा विक्रम ठाकुर, प्रदीप पटेल, मदन सुमन, प्रशांत पाठक समन्वय समिति में भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने जिन जिन राज्यो में दूसरे दलो से गठबंधन करने सरकार बनाई है उस दल को बाद में डुबना पड़ा है अब बिहार में भी जे़डीयू. डुबेगी और वह हावी होगे इस अवसर पर अमर िंसह, साधु उपाध्याय, उबेद गौरी शमीम कुरैशी, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, राजेश राय, आसाराम चौधरी, पिंकी दुबे, रत्नेश सोनी से भी अपने सुझावों से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *