
दो जोन में 13 दुकानदारों से वसूला गया 2600 रूपये का जुर्माना
कटनी । नगर की सफाई सुचारू व्यवस्था को सुदृढ़ रखनें हेतु निगम प्रशासन के प्रयास अवनवरत जारी है। जिसके तहत अब दुकानों में डस्टबिन नहीं रखकर सार्वजनिक मार्गो में गंदगी फैलानें वालों पर जुर्मानें की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।
स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि निगमायुक्त नीलेश दुबे के निर्देश पर बुधवार को निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा जोन क्रमांक दो एवं तीन के विभिन्न स्थलों दुर्गा चैक स्थित मुख्य मार्ग एवं तिलक काॅलेज पहुंच मार्ग में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्रीय दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों में डस्टबिन न रखनें तथा सार्वजनिक स्थलों में गंदगी फैलाने पर जुर्मानें की कार्यवाही की गई। नगर की सफाई व्यवस्था हेतु संचालित इस अभियान के तहत जोन क्रमांक 2 में की गई कार्यवाही के दौरान 9 दुकानदारों पर 1800 रूपये तथा जोन क्रमांक तीन में 4 दुकानदारों पर 800 रूपये का जुर्माना किया जाकर दुकानदारों को दुकानों में डस्टबिन रखनें तथा दुकान से निकलनें वाले कचरे को डस्टबिन में डालनें की हिदायत दी गई।
