Spread the love

अभी जिला अस्पताल में सुधार की बहुत गुंजाइश है – कलेक्टर

दमोह : 22 सितम्बर 2024 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रदेश में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है, इसी के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटैल और कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के साथ जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं, संगठनों के लोगों तथा नागरिकों ने जिला अस्पताल में सफाई, धुलाई और पलंग की पेंटिंग का कार्य किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीत गौरव पटेल ने कहा स्वच्छता ही सेवा है, सभी लोगों ने संकल्प लिया है कि स्वच्छ दमोह सुंदर दमोह बनाना है, इसे हमें अपने संस्कारों में भी लाना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है, सिर्फ 2 अक्टूबर तक ही नहीं हमें निरंतर सफाई करते रहना चाहिये। आज सभी ने हॉस्पिटल में तीन काम किए गए जिनमें सफाई, धुलाई और जो पलंग खराब हो गए हैं उनकी पेंटिंग का कार्य भी किया गया। सभी संगठन और बच्चों ने मिलकर बीड़ा उठाया है कि जिला अस्पताल को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा दमोह के सामाजिक संगठन और यहां के जागरूक नागरिक हर हफ्ते रविवार को श्रमदान और मानव सेवा की गतिविधियों में शामिल होते हैं, यह हमारा लगातार 16 वां रविवार था, 9 जून से यहां कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है उसके बाद लगातार कार्यक्रम चल रहा है। आज इसी सिलसिले में जिला अस्पताल को चुना गया था जिला अस्पताल में तीन कंपोनेंट लिए थे, पहला सफाई जिसके तहत रेन बसेरा परिसर के पास पूरा क्लीन किया गया है, वह एक ब्लैक स्पॉट था जिसको अगले हफ्ते के अंदर ग्रीन स्पॉट में कन्वर्ट किया जायेगा। वहां पर लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सफाई की है। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा जहां से पेशेंट ओपीडी के लिए प्रवेश करते हैं उस पूरे एरिया की धुलाई की गई, तीसरा पुताई का काम किया गया है, जिसमें जो पुराने पलंग और टैबलेट है उनको सफेद और पीले रंग से पेंट किया गया है। आज लगभग 100 से भी अधिक सामाजिक संगठनों के लोग, विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष और जनपद सदस्य भी उपस्थित थे, सभी ने मिलकर के सफाई काम किया है, सफाई मित्रों का सम्मान भी किया गया है। कलेक्टर श्री कोचर ने दमोह वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा सभी लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम चल रहा है, हर हफ्ते किसी न किसी क्षेत्र को साफ कर रहे हैं। आज सभी के सहयोग से जिला अस्पताल का जो एक ब्लैक स्पॉट था इसको अगले एक हफ्ते के अंदर ग्रीन स्पॉट में कन्वर्ट किया जायेगा, जैसे हमने कलेक्ट्रेट के सामने वाले ब्लैक स्पॉट को तीन दिन के अंदर ग्रीन स्पॉट में कन्वर्ट किया था, यह संकल्प लेकर लोग यहां से जाएंगे।

         कलेक्टर श्री कोचर ने कहा अभी जिला अस्पताल में सुधार की बहुत गुंजाइश है, सिविल सर्जन और सीएमएचओ सभी काम कर रहे हैं, यहां पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं, लाइट की व्यवस्था अच्छी हो गई है, बाकी सुविधाओं का जितना अधिक विस्तार किया जा सकेगा, उतना प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा सी.एस.पी और एस.डी.ओ.पी. को निर्देश दिए हैं कि यह यहां आकर लगातार भ्रमण करते रहे। उन्होंने यहां परिसर में अवैधानिक रूप से प्रवेश कर रही एंबुलेंस पर कार्यवाही भी की है, यह लगातार चलती रहेगी जो शिकायतें आती है चाहे सफाई को लेकर के हो, व्यवहार को लेकर के हो उन सभी को निराकृत करने के लिए कटिबद्ध  है और लगातार सुधार के काम यहां पर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *