Spread the love

जबलपुर। पनागर थानांतर्गत मुथूट माइक्रोफिन कंपनी के शाखा अधिकारी ने शाखा से लोन लेने वाली महिलाओं के कूटरचित मृत्य प्रमाण पत्र बनाकर लोन को किश्तें व बीमा का पैसा हड़प लिया। विभागीय जांच में पता चला कि आरोपी ब्रांच आफीसर ने 6 क्लाइंटों का लोन भी हड़प लिया। अधिकारी के घर से 20 क्लाइंटों की लोन किश्तों के तीन लाख 73 हजार 946 रुपये बरामद किये गये हैं। आरोपी मुथूट माइक्रोफिन के ब्रांच ऑफीसर के खिलाफ धारा 316 (5), 318 (4) बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पनागर पुलिस ने बताया कि बंडा सागर निवासी नितेन्द्र राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई कि वह मुथूट माइक्रोफिन के पनागर कार्यालय में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार व घरेलू व्यवसाय के लिए लोन मुहैया कराती है। कंपनी ने पनागर के आसपास के गांवों के ग्राहकों को ऋण प्रदान किया। ग्राहकों के घर से मासिक लोन किश्त एकत्र कर कंपनी में जमा करना होता है। कंपनी ने लोन वितरण व मासिक किश्तों का कलेक्शन करने के लिए सिमरिया सिहोरा निवासी संतोष ठाकुर को ब्रांच रिलेशनशिप ऑफीसर के पद पर नियुक्त किया था। वह कंपनी में 3 मार्च 2014 से 19 मार्च 2025 तक कार्यरत रहा। जिसका काम क्लाइंट को लोन बांटना व मासिक किश्तों को क्लाइंट घर से कलेक्ट करना था। क्लाइंट के लोन लेते ही उसका बीमा हो जता था। यदि लोन की किश्त लौटाने के दौरान किसी सदस्य या उसके पति की मौत हो जाती तो लोन माफ हो जाता था। वहीं उसे बीमा राशि भी मिल जाती थी। इसी शर्त का फायदा उठाकर संतोष मृत्यु के कूटरचित दस्तावेज लगाकर महिलाओं का लोन व बीमा की राशि हड़प लेता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *