
इन्दौर। एक 61 वर्षीय बुजुर्ग को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लेकमैल करने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती उज्जैन में रहती है। मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र का है और बुजुर्ग इन्दौर में बिचौली मर्दाना निवासी हैं। एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के अनुसार मदनसिंह उम्र इकसठ साल निवासी बिचौली मर्दाना ने उज्जैन निवासी युवती वैशाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाते बताया कि वैशाली एक सुपर मार्केट में सेल्सगर्ल का काम करती थी। उसने मदनसिंह की आर्थिक स्थिति देखी और उसे अपने जाल में फंसा लिया। उसके बाद किसी बहाने से वह उसे उज्जैन ले गई और एक होटल में आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो बना लिये जिसके आधार पर वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही है अभी तक वैशाली ने उनसे 24 लाख रुपये वसूल लिए है। पुलिस ने मामले में वैशाली को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
