Spread the love

परिचित के युवक ने किया चाकू से वार
जबलपुर। बरगी थाना अतंर्गत ग्राम बरबटी में एक महिला पर युवक ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया| महिला अपनी दो साल की बच्ची और एक युवक के साथ बरबटी घूमने गई थी| हमलावर महिला का पूर्व परिचित बताया जा रहा है| हमले में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है|
बरगी थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि घायल महिला कविता गुप्ता, बल्देवबाग क्षेत्र की रहने वाली है। जो अपनी 2 साल की बेटी के साथ नमन विश्वकर्मा नामक युवक के साथ बरबटी गांव के पास घूमने आई थी। नमन गढ़ा थाना क्षेत्र का निवासी है और उसका महिला से पुराना परिचय था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद नमन ने आवेश में आकर चाकू जैसे धारदार हथियार से महिला पर 5 से 7 बार हमला कर दिया। इस वीभत्स घटना की सबसे दर्दनाक बात यह रही कि महिला की दो साल की मासूम बच्ची पूरी वारदात की गवाह बनी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 109 बीएनएस के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है| आरोपी अभी फरार है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *