
जबलपुर। ओमती पुलिस ने कल मुखबिर की सूचना पर नया मोहल्ला में एक जुआ के फड़ पर छापा मारकर ताश के पत्तों पर हार-जीत के दांव लगा रहे ७ जुआड़ियों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से १० हजार ३९० रुपये जब्त किये। ओमती पुलिस ने बताया कि कल मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नया मोहल्ला ओमती में ताश के पत्तों पर हार-जीत के दांव लगाकर मन्ना खेल रहे हैं। मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस ने देबिश देकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे सात आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम मनीष गुप्ता, राजेन्द्र प्रजापति, अजय गुप्ता, नितिन चौहान, विनोद सेन, बबली बहेलिया, अहफाज अली, बताये। आरोपियों के पास से 10 हजार रुपये नगदी, 52-52 ताश के पत्ते जब्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
