Spread the love

चाकूबाजी में घायल काला ने अस्प्ताल में दम तोडा

जबलपुर। गढा थाना अतंर्गत फुलवारी मोहल्ला में विगत तीन दिन पूर्व हुई चाकूबाजी की घटना में घायल कुख्यात बदमाश राहुल काला की मेडीकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की रात मौत हो गई| इस मामलें में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है| पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था| काला की मौत के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा बढाते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है|गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया की गढ़ा क्षेत्र के फुलवारी में राहुल उर्फ काला बाल्मीकि ओर उसके साथी विशाल ठाकुर पर गत दिवस आपसी रंजिश के चलते मौना दहिया, मुंगी दहिया और दीपू अहिरवार ने चाकू व तलवार से प्राणघातक हमला किया था| इस हमले में कुख्यात बदमाश राहुल काला के सिर में गंभीर चोटें आई थी जबकि उसका साथी विशाल ठाकुर घायल हो गया था| दोनों को इलाज के लिए मेडीकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान रविवार की देर रात राहुल काला की मौत हो गई| पुलिस ने आरोपी मौन दहिया और मुंगी दहिया को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था एक अन्य आरोपी दीपू अहिरवार अभी फरार है| पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था अब पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *