
दमोह – भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान अंतर्गत 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर महा सदस्यता अभियान चलायेगी, जिसमें सभी जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी विभिन्न बूथों पर प्रवास कर सदस्यता अभियान में सम्मिलित होंगे।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह वनवार मंडल के बूथ 10, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ग्राम सासा के बूथ पर, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी दमोह नगर के बूथ क्रमांक 194, दमोह विधायक जयंत मलैया दीनदयाल नगर मंडल के बूथ क्रमांक 132, सांसद राहुल सिंह बांदकपुर मंडल के बूथ 184, विधायक उमादेवी खटीक हटा नगर के बूथ 72, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय बूथ क्रमांक 128, बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे दीनदयाल नगर मंडल के बूथ 139, जिला महामंत्री गोपाल पटेल ग्राम ढिगसर, जिला मीडिया प्रभारी दमयंती नगर मंडल के बूथ 166 में प्रवास कर सदस्यता अभियान में सम्मिलित होंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर लगभग 30000 सदस्य बनाने के लक्ष्य से प्रत्येक बूथ पर सभी कार्यकर्ता संपूर्ण दिवस सदस्यता अभियान चलायेंगे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने दी।
