Spread the love

जालसाज व्यापारी पर मामला दर्ज
जबलपुर। माढ़ोताल थानान्तर्गत ग्राम सुरतलाई में एक अनाज के थोक व्यापारी ने अपनी साख का इस्तेमाल कर चार किसानों से धान खरीदने के बाद लाखों की धोखाधड़ी कर घर में ताला लगाकर भाग गया। व्यापारी द्वारा चार किसानों से धान खरीदकर उन्हें भुगतान न कर साढ़े २७ लाख रूपऐ की चपत लगा दी। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि ग्राम सुरतलाई निवासी रिषभसिंह परिहार अपनी धान पिछले १५-२० वर्षो से अक्षत ट्रेडर्स के संचालक संतोष जैन को बेच रहे हैँ। जिसका समय पर भुगतान उन्हें मिल जाता था। रिषभ ने गत ३० नवम्बर २०२४ को ७५० क्ंिटल धान ३२०० रूपए प्रति क्ंिवटल के हिसाब से २४ लाख रूपए में संतोष जैन को बेची थी। संतोष ने १० लाख रूपए रिषभ को उसी दिन दे दिये थे। वहीं शेष १४ लाख रूपए का भुगतान १५ दिनों बाद करने कहा था। उसके बादसे अक्षत ट्रेडर्स के संचालक संतोष घर में ताला लगाकर कहीं चले गये है। उनके संबंध में परिवार के लोग भी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैँ वहीं मोबाईल पर संम्पर्क करने पर उसका मोबाईल बंद बता रहा है। अनाज व्यापारी संतोष जैन ने ग्राम मंगेला सुरतलाई माढोताल निवासी अंगद पटेल से भी २ हजार रूपए प्रति क्ंिवटल के हिसाब से २३० क्विटल धान ४ लाख ६० हजार रूपए में खरीदी थी जिसका कोई भुगतान नहीं किया। इसी तरह सुरतलाई के किसान राज सिंह परिहार से २ सौ क्ंिवटल धान खरीद कर व्यापारी संतोष जैन ने ४ लाख रूपए का भुगतान नहीं किया। बसहा गांव के समीर खान भी अनाज कारोबारी संतोष जैन की धोखाधड़ी का शिकार हुए संतोष जैन ने समीर से २८५ क्ंिवटल धान खरीदने के बाद ५ लाख रूपए का भुगतान नहीं किया इस तरह अनाज व्यापारी संतोष जैन ४ किसानों से धान खरीदकर उनके २७ लाख ६० हजार रूपए हड़प लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *