Spread the love

भेड़ाघाट रोड पर भीटा रेतनाका के समीप हादसा, 2 गंभीर
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अतंर्गत भीटा रेतनाका के पास सड़क पर गलत तरीके से खड़े एक हाईवा से स्कार्पिंया जाकर भिड़ गई, इस हादसे में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दो गंभीर रुप से घायल हो गए| घटना शनिवार की सुबह की बताई जा रही है| पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की जांच कर रही है|
भेड़ाघाट थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 5 बजे जब भेड़ाघाट भीटा रेतनाका के पास भीषण सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां क्षतिग्रस्त स्कार्पियों मिली उसमें सवार नितेश बर्मन, अर्पित एवं सारिका नामक महिला सवार थी। तीनों को काफी गंभीर चोटे आई थी। पुलिस ने तत्काल तीनों घायलों को मेडीकल कॉलेज अस्पताल रवाना किया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत नितेश बर्मन को मृत घोषित कर दिया। वहीं सारिका और अर्पित की हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *