आवारा पशु आपस में लड़ते हैं तब तो स्थिति और भी खतरनाक बनी रहती है

जौरा। जोरा सडक़ों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा राहगीर आम जनों के लिए मौत का सबक बना हुआ है इसके बावजूद जिम्मेदार प्रशासन अधिकारी कर्मचारी निष्क्रिय बने हुए हैं जोरा नगर की प्रत्येक गली मोहल्ले एवं एमएस रोड पगारा रोड पर दर्जनों आवारा पशु का जमावड़ा वाहन चालक पैदल राहगीर विशेष कर दो पहिया वाहन चालकों के लिए मौत का सबब बना हुआ है पिछले 6 महीने में दर्जन भर से अधिक बाइक सवार मौत के गाल में समा चुके हैं जबकि कई दर्जन अपने हाथ पैर तुड़वाकर घायल हो चुके हैं इसके पीछे बीच सडक़ पर इन आवारा पशुओं का आतंक एवं जमावड़ा है एमएस रोड पर देखा जाए तो हर जगह यह आवारा पशु बीच सडक़ पर बैठे मिलेंगे कई बार स्थिति या होती है जब बाइक सवार या अन्य वाहन सवार निकलते हैं तो इसे टकरा भी जाते हैं जब यह आवारा पशु आपस में लड़ते हैं तब तो स्थिति और भी खतरनाक बनी रहती है बगल से कोई भी राहगीर बाइक सवार निकला तो उससे टकराकर एक्सीडेंट हो जाते हैं और समय ही मौत के गाल में राहगीर बाइक सवार समा जाते हैं हाल ही में प्रदेश की मुखिया द्वारा इन आवारा पशुओं को गौशाला में भिजवाने की आदेश भी दिए हैं लेकिन अभी तक प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश का कहीं भी पालन होता नजर नहीं आ रहा है नगर की एमएस रोड का तिकोनिया पार्क स्थान हो या फिर थाने के सामने पगारा रोड हो या फिर पार्क के सामने हर जगह आवारा पशु सडक़ों पर बैठे नजर आएंगे वहीं नगर के चाहे 5 बीघा क्षेत्र हो तहसील चौराहा हो चंद्रशेखर आजाद रोड हो बनिया पड़ा हो ऑफीसर कॉलोनी हो हर जगह आवारा पशु उत्पाद मचाते हुए देखे जा सकते हैं सब्जी मंडी में प्रतिदिन किसी न किसी नागरिक को यह आवारा पशु घायल कर ही देते हैं इसके बावजूद इनको बीच बाजरो एमएस रोड से गौशालाओं में ले जाने की प्रयास अभी तक जिम्मेदार कर्ताधर्ताओं के नजर नहीं आए हैं।
