Spread the love

कांग्रेस की हल्ला बोल रैली ने किया नगर निगम का घेराव


जबलपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यहां कहा कि मप्र में सरकार कर्जे में डूबी है| जनता परेशान हैं| अधिकारियों के पेट बडे हो गए| चारों तरफ से भ्रष्टाचार से हाहाकार मचा हुआ है| जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है लेकिन जिम्मेदारों को जनता की सुध लेने की जरुरत नहीं है| अधिकारी बेलगाम हो गए है| सत्ता आसीन लोग सत्ता के मद में चूर है| प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं, सफाई व्यवस्था चौपट है किसान परेशान फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा| श्री पटवारी यहां कांग्रेस की हल्ला बोल रैली को संबोधित कर रहे थे| सिविक सेंटर के इंदिरागांधी उद्यान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं| पूरे प्रदेश में डेंगू, मलेरिया, चिकिन गुनिया, जैसे बीमारियां तेजी से फैल रही है सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा| डॉक्टर है तो दवाईंया नहीं, दवाई है तो डॉक्टर नहीं| प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के और बुरे हाल है| डॉक्टर छोडो यहां कम्पाउंडर भी नहीं मिलते है| उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ नही मिल रहा| सरकार अपने हाथ से अपने गाल बजा रही है| उन्होंने कहा कि प्रदेश अराजकता की दौर से गुजर रहा है| प्रदेश व नगर सरकार को जगाने के लिए हमारे कांग्रेस के साथियों ने आज जबलपुर से हल्ला बोल आंदोलन की शुरुआत की है|
बहनों को दे, भाईयों से लूट रही सरकार : सिंघार …………………….
मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कही न कही सरकार कर्ज के दलदल से उभर नहीं पा रही है| लाडली बहनों को 1250 महीनें देकर उनके पतियों ही यानि की भाईयों से अनाप शनाप बिजली बिल के नाम पर 5 से 10 हजार रुपए वसूल रही है| उन्होंने कहा कि किसान भी लुट रहा है| एक तरफ उसे अपनी उपज का अधिकतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा| किसानों के सिंचाई मोटरों के हॉर्स पावर बढाकर उनका बिजली बिल बढा दिया गया| कर्ज में डूबी सरकार अपने खजाने को भरने के लिए अनैतिक कदम उठा रही है जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा| उन्होंने कहा कि लाडली बहनों के साथ भी धोखा किया जा रहा| दो लाख लाडली बहनो के नाम काट दिए गए है उन्हे फिर से जोडा जाएगा और सरकार अपनी घोषणा के अनुरुप शीघ्र ही 1250 की जगह 3 हजार रुपए देना शुरु करे|
स्मार्ट मीटर लूट का नया तरीका…………………
नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि विद्युत सुधार के नाम पर आगे पाठ, पीछे सपाट वाली कहावत चरित्रार्थ की जा रही है| लोगों के घरों में जबरिया स्मार्ट मीटर लगाए जा रही है| विद्युत कमांड सेंटर से इन मीटरों को कंट्रोल किया जा रहा है जिससे लोगों के अनाप शनाप बिल आ रहे हैं लोग बेहद गुस्से में हैं| कांग्रेसजनों ने स्मार्ट मीटर का विरोध किया है और यह विरोध आगे भी जारी रहेगा| जहां तक शहर की स्वच्छता का सवाल है तो पिछले तीन महीने से अधिक समय से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन बंद है| कचरे के अंबार लगे हुए है जिससे शहर में डेंगू, मलेरिया का प्रकोप फैला हुआ है और नगर सत्ता हाथ पर हाथ धरे बैठी है|
सभा को विधायक लखन घनघोरिया, आरिफ मसूद, पूर्व मंत्री तरुण भनोत, संजय यादव, दिनेश यादव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया| सभा का संचालन मतीन अंसारी एवं मनोज नामदेव ने किया|
छावनी बना नगर निगम…………………
हल्ला बोल रैली को संबोधित करने के बाद बडी संख्या में कांग्रेसजन नगर निगम का घेराव करने पहुंचे यहां पर पुलिस ने सुरक्षा के कडे इंतजाम किए थे| चारों तरफ से बैरीकेटिंग लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया था| नगर निगम परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा| हालांकि घेराव प्रदर्शन शांति पूर्वक रहा|
कलेक्टर नहीं आए ज्ञापन लेने………………….
इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त संवैधानिक पद पर आसीन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक लखन घनघोरिया, विधायक आरिफ मसूद, विधायक ओंमकार मरकाम सहित कई पूर्व मंत्री मौजूद रहे| इसके बावजूद कलेक्टर ज्ञापन नहीं देने आए जिससे कांग्रेसियों में आक्रोश रहे| विरोध करने की बजाय उमंग सिंघार, जीतू पटवारी, लखन घनघोरिया, पुलिस लगाए गए बैरीकेट पर बैठ गए और उन्होंने स्वयं ज्ञापन सौंपने की बजाय शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा से ज्ञापन लेने आए एसडीएम को ज्ञापन सौंपने को कहा|
ये रहे मौजूद…………………
सभा घेराव प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विष्णुशंकर पटैल, पंडित सतीश उपाध्याय, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, पूर्व मंत्री तरुण भनोत, आलोक मिश्रा, कमलेश रावत, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पार्षद अयोध्या तिवारी, दिनेश यादव, सौरभ शर्मा, पूर्व विधायक संजय यादव, पार्षद संतोष पंडा, हर्षित यादव, संजय साहू, मनोज नामदेव, बलविंदर मान, संगीता सिंह, रुपेंद्र पटैल, डॉ नीलेश जैन, कमलेश यादव, टीकराम कोष्टा, अलीन मंसूरी, सतीश तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, रमेश चौधरी, विजय रजक, रम्बल विश्वकर्मा, सुरेंद्र पटेल, आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *