Spread the love

दमोह! पूरे देश सहित दमोह जिले में भी शारदीय नवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है, दमोह के लोग अनेक प्रकार से नवरात्रि के अवसर पर माता की साधना एवं उपासना करते हैं जिसका एक तरीका गरबा भी है स्थानीय नीलकमल गार्डन दमोह में विगत दो वर्षों के अनुसार इस वर्ष भी गरबा का आयोजन किया जा रहा है जिसकी प्रैक्टिस दो सप्ताह से चल रही है जिसमें युवक युवतियों पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं और अपनी प्रस्तुति को निखारने का प्रयास कर रहे हैं कार्यक्रम के आयोजक राजित गुप्ता, रोशनी गुप्ता, नीतू महाकुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि गरबा की प्रैक्टिस गुजरात के विशेष कलाकारों द्वारा कराई जा रही है गरबा की तैयारी लगभग पूर्णता की ओर है, दिनांक 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक नीलकमल गार्डन दमोह में गरबा का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम में सुरक्षा की विशेष एवं पुख्ता इंतजाम किए गए हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *