Spread the love

राज्य मंत्री, जिलाध्यक्ष, सांसद सहित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

दमोह– भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह द्वारा संगठन पर्व सदस्यता अभियान अंतर्गत पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर जिले के सभी 1168 बूथ केंद्रों पर पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई एवं महा सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया, वह जनसंघ के सुदृढ़ स्तम्भ, मां भारती के सच्चे सेवक, युगद्रष्टा थे।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि आजादी सार्थक तभी हो सकती है जब यह हमारी संस्कृति की अभिव्यक्ति का साधन बन जाए। वह अंत्योदय और एकात्म मानववाद के क्रांतिकारी विचार देने वाले, राष्ट्रवाद की अलख जगाने वाले, महान विचारक और हमारे पथ प्रदर्शक है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रणेता, महान चिंतक, विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। उनकी दृष्टि व विजन के कारण गांव, गरीब, किसान व महिलाएं राजनीतिक दलों के एजेंडे के हिस्से बने। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने 60-70 वर्ष पहले विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को जो जीवनदृष्टि दी, उनका चिंतन-मनन आज भी न केवल भारतीय लोकतंत्र, बल्कि राजनीतिक दलों द्वारा प्रारंभ किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में देखने को मिलता है।
सांसद राहुल सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन में गांव, गरीब, किसान, समाज के दबे-कुचले लोगों व महिलाओं को स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर करने की दृष्टि है और उस तबके लिए सहानुभूति है। हर हाथ को काम, हर खेत को पानी उनका उद्घोष था। वे कहते थे कि आर्थिक प्रगति का पैमाना ऊंचे पायदान पर नहीं, बल्कि सबसे नीचे पायदान पर खड़े व्यक्ति के माध्यम से की जानी चाहिए।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह वनवार मंडल के बूथ 10, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ग्राम सासा के बूथ पर, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी दमोह नगर के बूथ क्रमांक 194, सांसद राहुल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार बांदकपुर मंडल के बूथ 186, विधायक उमादेवी खटीक हटा नगर के बूथ 72, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय बूथ क्रमांक 128, बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे दीनदयाल नगर मंडल के बूथ 139, जिला महामंत्री गोपाल पटेल ग्राम ढिगसर में जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *